संदेश

अगस्त, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नाकाम पुलिस

चित्र
हिमाचल में गुड़िया बलात्कार कांड और उससे जुड़े आरोपी सूरज की हवालात में मौत के मामले में उच्च पुलिस अधिकारी (IG) समेत 8 पुलिसवालों की गिरफ्तारी - प्रदेश में पुलिस व्यवस्था के ऊपर सवालिया निशान खडा करती है। सवाल यह है कि क्या हम अपनी पुलिस व्यवस्था के ऊपर विश्वास कर सकते हैं? कोई भी पुलिस थाना बता दो क्या पूरी ईमानदारी से कार्य होता हो। अगर आप प्रभावशाली नहीं है पर आपके पास जनसमर्थन भी नहीं है तो आप पुलिस से न्याय की उम्मीद कर सकते हैं क्या ? गुड़िया मामले में अगर जन सैलाब का समर्थन और दबाव नहीं होता कोई है जो गिरफ्तार पुलिस वाले हैं शायद आज भी पीड़िता के परिवारजनों को कोई कहानियां बना रहे होते।          ( वीडियो सौजन्य : हिमाचल अभी अभी)
चित्र
भारत में आजकल दो ही बातों की धूम है। एक है डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा, और दूसरी है गणेश उत्सव। दोनों की घटनाएं आस्था से जुड़ी है। जहां एक और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा मिलने के बाद डेरा प्रेमी मायूस हैं वही दूसरी ओर गणेश उत्सव मनाए जाने वालों की दुनिया हर्ष उल्लास में है।         भारत वासियों की आस्था भी बहुत अजीब है। कहीं तो यह अपने आस्था के चलते आरोपी बाबा के समर्थन में सड़कों पर उतर आते हैं तो कहीं अपनी आस्था के चलते भगवान को भी खंडित विखंडित छोड़ देते हैं।(देखें चित्र)          गणेश उत्सव के बारे में मान्यता यह है कि इन दिनों श्री गणेश धरती पर उतर आते हैं इसलिए  श्री गणेश की मूर्ति स्थापना की जाती है । दस दिन की पूजा के बाद गणपति जी की मूर्ति का धूमधाम से हर्ष व उल्लास  से शोभायात्रा निकाल कर जल विसर्जन कर दिया जाता है। मान्यता यह है कि दस दिन तक धरती पे रहने के बाद विसर्जन के रूप में गणपति जी की विदाई की जाती है ।         यहाँ तक तो ठीक है। पर्व मना ...