क्या पटाखों पर बैन उचित है?
आज बहुत दिनों बाद ब्लॉग लिख रहा हूं। विषय एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली और उसके आसपास 1 नवंबर तक पटाखे बैन कर दिये हैं। क्या ये निर्णय उचित है ? पर्यावरण की दृष्टि से यह निर्णय उचित लगता है लेकिन अगर इस निर्णय का गहन अवलोकन किया जाए तो न्याय के मंदिर से निकला हुआ ये अन्यायपुर्ण कदम है । दिल्ली वह आस-पास के हिंदू परिवारों को यह निर्णय सीधे ही दिवाली जैसे शुभ त्योहार को पारंपारिक विधि से मनाने से वंचित करता है। पटाखों के बिना कैसी दिवाली ? आज से कुछ वर्ष पूर्व जैसे भी दशहरा आता था वैसे ही पटाखों की धूम धड़ाम सुनाई देने लगती थी । गली गली बच्चे छोटे मोटे पटाखे चलाते रहते थे । बदलते समय के साथ आजकल के बच्चों का ध्यान स्मार्ट फोन और इंटरनेट की तरफ हो जाने की वजह से यह धूम धड़ाम पहले ही कम हो गई है । पटाखों की बढ़ती कीमत के कारण पटाखों का फोड़ना अब केवल दिवाली तक ही सीमित रह गया है। ऐसे में दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने से रोकना हिंदू ए...